मानसी: चैधा में जमीनी विवाद को लेकर भाई ने भाई को मारकर किया जख्मी, अस्पताल में उपचार जारी
Mansi, Khagaria | Apr 12, 2024 जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के चैधा में जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई को मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी व्यक्ति का खगड़िया सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल की पहचान चैधा के आनंदी कुमार के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों भाईयों में मारपीट हुई थी।