मानसी: अलौली गांव में मिट्टी हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक शख्स हुआ घायल, अस्पताल में चल रहा उपचार
Mansi, Khagaria | Apr 13, 2024 अलौली प्रखंड के अलौली गांव में मिट्टी हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक शख्स घायल हो गया। घायल की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के वार्ड 5 के अनील कुमार के रूप में हुई है । घायल ने बताया कि मेरी ज़मीन पर पड़ोसी ने मिट्टी गिराई थी, जब हमने मिट्टी हटाने को कहा तो पड़ोसी ने डंडा से पीट कर घायल कर दिया। परिजन घायल अनील को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए हैं।