मानसी: पसराहा में स्कॉर्पियो के ठोकर से महिला गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mansi, Khagaria | Apr 11, 2024 जिले के पसराहा में रोड पार करने के दौरान स्कॉर्पियो के ठोकर से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में परिजनों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल के पहचान पसराहा गांव के कुंदन देवी के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि कुंदन देवी रोड पार कर रही थी। कि इसी दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ठोकर मार दिया।