छपरा: महाराजगंज सांसद ने सम्राट चौधरी को बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
Chapra, Saran | Apr 15, 2026 महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे बिहार के मुख्यमंत्री पद पर सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण पर उन्हें बधाई दी।उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी के लिए गर्व का क्षण है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।