बरेली: मंदिर स्थानांतरण विवाद में नया मोड़, सहमति पत्र मांगने पर पुलिस असहज नजर आई
मंदिर स्थानांतरण विवाद में नया मोड़! बरेली: भमोरा थाना क्षेत्र के सरदार नगर स्थित श्री ब्रह्मदेव महाराज मंदिर के स्थानांतरण मामले की जांच करने पहुंची पुलिस उस समय असहज नजर आई, जब मंदिर के महंत रामदास जी ने मंदिर स्थानांतरण के लिए संबंधित सहमति पत्र दिखाने की मांग कर दी। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सहमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।