जमुई: दुष्कर्म के बाद नाबालिक की हत्या मामले में एडीजे 1 की अदालत ने 10 माह बाद आरोपी को आजीवन कारावास की सुनाई सजा
Jamui, Jamui | Feb 23, 2024 दुष्कर्म के बाद नाबालिक की हत्या मामले में एडीजे-1 की अदालत ने आरोपी को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बता दे कि 21 मई 2023 को टाउन थाना क्षेत्र के सतगामा निवासी रंजीत मांझी के द्वारा एक नाबालिग को चॉकलेट के बहाने बुलाकर शराब के नशे में धूत होकर पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव को फेक दिया था।