जमुई: मेदनीपुर गांव में पड़ोसियों ने मां और पुत्री को पीटकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 23, 2024 मेदिनीपुर गांव में बच्चों के बीच हुए झगड़ा को लेकर पड़ोसियों ने मां और पुत्री को बेरहमी से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे परिजन के द्वारा इलाज के लिए गुरुवार की रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मेदिनीपुर गांव निवासी सुभद्रा देवी और उनकी पुत्री रोनिका कुमारी के रूप में हुई है। वहीं मारपीट का आरोप छोटू शर्मा और गौरी देवी पर लगा है।