जमुई: लगमा नहर के पास बदमाशों ने एक युवक को मारकर किया घायल, टाउन थाना में एफआईआर दर्ज
Jamui, Jamui | Feb 23, 2024 टाउन थाना क्षेत्र के लगमा नहर पर बदमाशों ने बिठलपुर निवासी मो. साजिद आलम को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की। इस घटना में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक को परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया, जहां से इलाज कराने के बाद घायल युवक ने गुरुवार की शाम को टाउन थाना में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ आवेदन देकर मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस टीम घटना की जांच में जुट गई है।