जमुई: कटौना पुल के रेलिंग से टकराई बाइक, अस्पताल लाने के दौरान घायल हुए दो युवकों में से एक युवक ई-रिक्शा से कूदकर हुआ फरार
Jamui, Jamui | Feb 23, 2024 तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर कटौना पुल के रेलिंग से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल दोनों युवकों को ई-रिक्शा से सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन एक युवक रास्ते में ही ई रिक्शा से कूद कर फरार हो गया। जबकि दूसरे युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल युवक शेखपुरा जिले का रहने वाला है।