हुसैनगंज: सिंगार पट्टी मठिया में नौ दिवसीय महायज्ञ की तैयारी पूरी, 18 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के सिंगार पट्टी मठिया पर 18 से 26 फरवरी तक होने वाले नौ दिवसीय श्री हरिहरात्मक महायज्ञ को लेकर रविवार की संध्या 4 बजे सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है। महायज्ञ यज्ञाध्क्ष महामंडलेश्वर महन्थ निजानन्द गिरी एवं यज्ञाचार्य पण्डित मनीष कुमार तिवारी के सानिध्य में किया जाएगा।