हुसैनगंज: खरसंडा गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर ग्रामीणों ने निकाला जुलुस
हुसैनगंज प्रखण्ड क्षेत्र के खरसंडा गांव में बुधवार की दोपहर तीन बजे बसपा कार्यकर्ता कन्हैया राम की अध्यक्षता में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर पुरुष,महिला एवं युवकों द्वारा गाजे बाजे के साथ जुलुश निकाली गई। ततपश्चात संत शिरोमणि गुरु रविदास के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजा अर्चना कर उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान सैकड़ों लोग उपस्थित थे।