हुसैनगंज: सहुली गांव में युवक का शव विदेश से पहुंचा, परिजनों में मचा कोहराम
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहूली निवासी रामसागर शर्मा के 38 वर्षीय पुत्र अमित शर्मा का शव 11 दिन बाद गुरुवार की संध्या 4 बजे गांव पहुँचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव को देख पत्नी संगीता देवी,मां शांति देवी व बच्चों का रोरोकर बुरा हाल हो चुका है। शव को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी है।