बीकानेर: पीबीएम में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार, मोर्चरी के आगे धरना लगाया, कांग्रेस ने दिया समर्थन
पीबीएम अस्पताल में प्रसूता शारदा की मौत के बाद मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव लेने से इनकार कर दिया और पीबीएम मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजन दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं। धरने को कांग्रेस का भी समर्थन मिला है। पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, जिला