कसडोल: नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, गिरौदपुरी पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा
शासकीय नौकरी लगाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी को गिरौदपुरी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी अनिल भास्कर (42 वर्ष) निवासी ग्राम दुम्हानी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को उसके गृह ग्राम से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी नंदकुमार साहू निवासी ग्राम बरेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने छात्रा