गढ़पुरा: गढ़पुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 156 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़पुरा परिसर में सोमवार को प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत कुल 156 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. हालांकि सोमवार को आयोजित शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों की काफी लेट लतिफी भी देखी गई.