राहे: जालसाजी का मास्टरमाइंड अफसर अली की रांची स्थित ED कोर्ट से बढ़ी रिमांड, अब 27 अप्रैल तक ED करेगी पूछताछ
Rahe, Ranchi | Apr 24, 2024 भूमि से संबंधित मूल डीड में हेराफेरी कर जमीन के रैयत व प्रकृति बदलने में माहिर अफसर अली से ईडी अब 27 अप्रैल तक पूछताछ करेगी। गत वर्ष 14 अप्रैल को सेना के उपयोग वाली जमीन की खरीद-बिक्री मामले में गिरफ्तार अफसर को ईडी ने अब पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े केस में गिरफ्तार किया है।