गिरिडीह: 3 मई को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को लेकर समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन की बैठक
3 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा को लेकर शनिवार को 4 बजे समाहरणालय सभागार में जिला प्रशासन की एक बैठक हुई। यहां उपायुक्त रामनिवास यादव एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार द्वारा सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी, पेट्रोलिंग दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई।