बहेड़ी: तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने केसर शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया
बहेड़ी तहसील मुख्यालय पर आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान की अध्यक्षता में भारी संख्या में किसानों ने एकत्र होकर गन्ना किसानों के केसर शुगर मिल पर बकाया गन्ना भुगतान की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम बहेड़ी गोपाल शर्मा को सौंपा इस बीच सीओ अरुण कुमार सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।