डुमरा: सीतामढ़ी के गुदरी बाजार के पास नशे में झूमते युवक का वीडियो वायरल, शराबबंदी कानून पर उठे सवाल
सीतामढ़ी शहर के गुदरी बाजार के पास शराब के नशे में झूमता एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद शराबबंदी कानून पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल बिहार में शराब बंद है ऐसे में सीतामढ़ी नगर थाना क्षेत्र के गुदरी बाजार के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में पूरी तरह मतवाला है। उसे एक व्यक्ति पकड़ रहा है इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।