बदनावर: बदनावर में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान पर अधिकारियों की बैठक संपन्न
Badnawar, Dhar | Dec 9, 2024 मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान को लेकर बदनावर में एसडीएम कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 11 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलने वाले जन कल्याण पर्व को लेकर चर्चा की गई। बैठक में आयोजन का प्रचार-प्रसार करने और आम जनता को इस आयोजन में शामिल होने को लेकर रूपरेखा बनाई गई।