बदनावर: बदनावर में टंट्या मामा युवा शिविर और कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न
Badnawar, Dhar | Dec 6, 2024 जनजाति विकास मंच द्वारा तीन दिवसीय टंट्या मामा युवा शिविर एवं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन बदनावर की निजी होटल में संपन्न हुआ। आयोजन के समापन समारोह में भारत सारेल गुरु काकलपुरा शिव शक्ति आश्रम नालछा, संघ के विभाग संघचाल भुपेंद्र कसेरा, पीएम श्री एक्सीलेंस महाविद्यालय धार के प्राचार्य सुमानसिह बघेल, मुख्य वक्ता एवं कैलाश अमलियार शामिल हुए।