बदनावर: ग्राम जलोद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शराब के नशे में पहुँचे शिक्षक कनसिह डावर निलंबित
Badnawar, Dhar | Dec 7, 2024 बदनावर तहसील ग्राम जलोद के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर हंगामा करने वाले शिक्षक कनसिंह डावर को लोक शिक्षण इंदौर के संयुक्त संचालक अरविंद सिंह ने निलंबित कर दिया है। शराब के नशे में धुत शिक्षक का वीडियो भी वायरल हुआ था।निलंबन के बाद शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय रहेगा।