पटना ग्रामीण: रामकृष्ण नगर: ज्वैलर्स दुकान में लूट, CCTV में कैद हेलमेट पहने लुटेरा
राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र स्थित धनजी कॉलोनी में ‘श्री लक्ष्मी अलंकार ज्वैलर्स’ में रविवार को दोपहर 2 बजकर 44 मिनट पर हुई दिनदहाड़े लूटकांड का CCTV फुटेज अब सामने आ गया है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ अपराधियों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया। CCTV में दिख रहा है कि दो बाइक पर सवार पांच बदमाश दुकान के बाहर रुकते हैं और फिर तेजी