गुना नगर: जिला अस्पताल में श्रमदान कर की गई साफ सफाई रंगाई पुताई अपर कलेक्टर के साथ आमजन औरनर्सिंग स्टाफ रहा मौजूद
गुना जिला अस्पताल की दशा सुधारने के लिए अपर कलेक्टर अखिलेश जैन ने लोगों से अस्पताल में श्रमदान करने की अपील की थी। 31 अगस्त को अपर कलेक्टर सहित जिला अस्पताल के डॉक्टर प्रबंधन नर्सिंग स्टाफ आम जनों ने साफ सफाई कर रंगाई पुताई की। अस्पताल को स्वच्छ बनाने में सहयोग दिया। इस दौरान वार्ड पलंग खिड़की जंगले दरवाजे पंखा फर्श सहित अन्य स्थानों पर साफ सफाई की गई।