गुना नगर: सीएम एचओ ऑफिस में परिवार नियोजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा कार्यकर्ताएं और एडीएम अखिलेश जैन सम्मानित
विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर गुना में आयोजित कार्यक्रम में परिवार नियोजन के विकल्प प्रोग्राम के तहत अस्थाई साधनों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकर्ताओं और उपस्वास्थ्य केंद्रों को एडीएम अखिलेश जैन द्वारा प्रशस्ति पत्र और शील्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान तीन उपस्वास्थ्य केंद्रों और तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी सराहा गया।