गुना नगर: बोहरा मस्जिद के सामने कपड़ा की गोदाम में 1आग लगाने वाले आरोपी को 7 साल की सजा , एक करोड़ से ज्यादा का सामान जला था
गुना में नवंबर 2023 में बोहरा मस्जिद के सामने स्थित कपड़ा गोदाम में आग लगाने के आरोपी परिवर्तन सिंह उर्फ परी को कोर्ट ने 7 साल की सजा सुनाई है। इस घटना में सुदीप जैन की लकी एंटरप्राइजेस के गोदाम में एक करोड़ से ज्यादा का सामान जल गया था। मामूली कहासुनी के बाद आरोपी ने योजनाबद्ध तरीके से आग लगाई थी, जिसे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया।