कप्तानगंज: बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर कुशीनगर में जश्न, जगह-जगह आतिशबाजी और मिठाइयों से गूंजा माहौल
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का असर कुशीनगर में भी साफ दिखा। शुक्रवार को पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जीत का जश्न मनाया। पडरौना के रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। परिसर “भारत माता की जय”, “मोदी-योगी जिंदाबाद” जैसे नारों से गूँजा।