कप्तानगंज: मंसूरगंज लक्ष्मीपुर में शादी टूटने के विवाद में युवक की चाकू से हत्या, पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाकर जांच में जुटी
कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मंसूरगंज लक्ष्मीपुर गांव में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। शादी टूटने के विवाद में 24 वर्षीय राहुल उर्फ काजू की उसके ही पड़ोसियों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बुधवार दिन में भी राहुल और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था। रात में उसी विवाद को लेकर आरोपी सुमंत उर्फ पारले, आकाश विश्वकर्मा घर मे घुसकर मारे चाकू।