कप्तानगंज: पपउर में सड़क निर्माण के डंपर ने एक युवक की जान ली, दूसरा गंभीर, गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने किया हंगामा
कुशीनगर रामकोला–पडरौना मार्ग पर बुधवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हादसा पपउर ग्रामसभा के पास हुआ, जहां सड़क निर्माण में लगे प्लांट के डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में अहिरौली निवासी 20 वर्षीय विशाल गौड़ पुत्र रुदल की मौके पर ही मौत हो गई,जबकी साथ मे युवक घायल है