शिवपुरी शहर के श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर में जल्द ही 50 मीटर लंबा अंतरराष्ट्रीय मानकों वाला आधुनिक स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। इस पूल में 10 लेन होंगी और इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसके बनने से शिवपुरी में तैराकी और वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा मिलेगा