करछना: औद्योगिक थाना के बगल हाईवे पर बेहोशी की हालत में गिरी महिला, किसी ने नहीं दिया ध्यान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
यमुनापार क्षेत्र के औद्योगिक थाना के बगल में शुक्रवार शाम 4:30 के करीब मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। जहां औद्योगिक थाना के बगल मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर एक महिला बेहोशी की हालत में गिरी पड़ी थी। लेकिन मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों में से किसी ने उस महिला को उठाकर बगल करने या उसे अस्पताल पहुंचने की जहमत नहीं उठाई।