सिराथू: व्यापार मंडल द्वारा बसंत पंचमी के मौके पर देवीगंज चौराहे पर करवाई गई सार्वजनिक पूजा
बसंत पंचमी के मौके पर कौशांबी के व्यापार मंडल के जिला महामंत्री प्रमोद साहू और व्यापार मंडल के लोगों द्वारा देवीगंज चौराहे पर सार्वजनिक सरस्वती पूजा का कार्यक्रम हुआ है। जिसमें व्यापार मंडल के लोगों के साथ-साथ आम लोग भी शामिल हुए हैं। पूजा के कार्यक्रम के बाद मौजूद लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां भी दी हैं।