सिराथू: सामुहिक विवाह योजना के अंतर्गत सयारा में 348 जोड़े शादी के बन्धन में बंधे, सांसद ने दिया आशीर्वाद
सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सिराथू के सयारा के बाबू सिंह डिग्री कॉलेज में मंगलवार को 348 जोड़े शादी के बंधन में बंधे हैं। जिनको आशीर्वाद देने के लिए कौशांबी के सांसद विनोद सोनकर पहुंचे थे जिन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की है। सीडीओ कौशांबी ने योजना के बारे में जानकारी दी है।