सिराथू: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मीठेपुर सयारा मे अभिभावकों के साथ बैठक कर खण्ड शिक्षा अधिकारी ने दी मतदान सम्बंधित जानकारियां
कड़ा बीआरसी के खण्ड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को बीआरसी के अंतर्गत आने वाले मीठेपुर सयारा गाँव में शिक्षकों व अभिभावकों की एक अहम बैठक करते हुए यहाँ मौजूद लोगों को मतदान सम्बंधित जानकारियां दी है। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए यह जागरूकता अभियान के तहत की गई बैठक में महिला व पुरुषों की मौजूदगी रही है।