सिराथू: लोहंदा मोड़ पर तेज़ रफ़्तार दो बाइक आमने-सामने से भिड़ीं, एक बुजुर्ग की मौत जबकि एक गम्भीर रूप से घायल
सैनी कोतवाली क्षेत्र के लोहदा मोड़ पर मंगलवार शाम दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने से टक्कर हो गई। जिसमें परास गांव के रहने वाले 75 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई जबकि लोहंदा गांव का रहने वाला एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव पीएम को भेजा और घायल को सिराथू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।