बांका: बांका सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन
Banka, Banka | Jun 7, 2026 बांका सदर अस्पताल परिसर में सामाजिक संस्था बीइंग सारथी द्वारा रविवार की सुबह 11 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर संस्था के सदस्य अमृतेश सिंह अंकु के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बांका के सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया।