अकबरपुर: अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर अकबरपुर में पौधारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को 2:00 बजे अकबरपुर नगर इकाई द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प के साथ भव्य पौधारोपण अभियान चलाया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने