बिजावर: सटई में ग्राहक बनकर आईं महिलाओं ने सराफा दुकान से उड़ाईं 26 हजार की चांदी की पायलें, CCTV में कैद हुई चोरी
सटई नगर स्थित भारत माता चौक की एक सराफा दुकान में ग्राहक बनकर आईं दो महिलाओं और एक लड़की ने शातिराना अंदाज में चांदी की दो जोड़ी पायल चोरी कर लीं। वार्ड क्रमांक 5 निवासी गौरव सोनी की दुकान पर पहुंची महिलाओं ने दुकानदार को अलग-अलग डिजाइन की पायल दिखाने और बातचीत में उलझाए रखा। इसी दौरान एक महिला ने पायल कपड़ों में और दूसरी ने पर्स में छिपा ली।