नागौद: गौसेवा से आस्था का केंद्र बना शिव शक्ति आश्रम, 11 अक्टूबर से देवी-शिव महापुराण का आयोजन
Nagod, Satna | Oct 1, 2026 उचेहरा। अतरवेदिया गांव में गौसेवा के संकल्प से शुरू हुआ शिव शक्ति आश्रम क्षीरसागर केन्द्र अब बनकर तैयार हो गया है। यह आश्रम गौमाता की सेवा और सनातन धर्म के प्रति आस्था के उद्देश्य से विकसित किया गया है। आश्रम में आगामी 11 अक्टूबर से देवी महापुराण एवं शिव महापुराण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।