मुशहरी: बचपन के प्यार के लिए पति ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या की, प्रेमिका और वह गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव में हुए ट्रिपल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह किसी फिल्मी पटकथा से भी अधिक भयावह है। जिसे रक्षक और पिता समझा जा रहा था, वही अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों का हत्यारा निकला।28 अप्र