पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर रामसर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक
भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा की मौजूदगी में रामसर एवं खड़ीन मंडल के पदाधिकारियों ने चुनावी तैयारियों पर किया मंथन
शिव विधानसभा क्षेत्र के रामसर एवं खड़ीन मंडल की पंचायतीराज चुनाव–2026 को लेकर श्री डूंगरपुरी जी मठ, रामसर में भाजपा नेता श्री स्वरूपसिंह खारा की सहभागिता में संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक रणनीति एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा नेता श्री स्वरूपसिंह खारा ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता, सक्रियता एवं समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
बैठक में जिला परिषद वार्ड प्रभारी श्री वीरसिंह जी भाटी एवं श्री महेंद्रसिंह जी सोढ़ा, रामसर मंडल अध्यक्ष श्री श्रवण जी मेघवाल, खड़ीन मंडल अध्यक्ष श्री गजेंद्रसिंह राठौड़ सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Barmer, Barmer | Oct 5, 2026