बक्सर: जिला के 2 परीक्षा केंद्रों पर 12 जून से दो पालियों में ली जाएगी डीएलएड की परीक्षा, धारा 144 लागू : SDM
Buxar, Buxar | Jun 11, 2024 जिला के दो परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड की प्रथम वर्ष की परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी. परीक्षा के लिये BB हाई स्कूल बंगाली टोला एवं बाजार समिति रोड स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय केंद्र बनाया गया है. सदर SDM धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि डीएलएड पाठयक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2022 -24 के द्वितीय वर्ष एवं सत्र 2023-25 के प्रथम वर्ष की परीक्षा 12 जून से शुरू होगी.