खानपुर: खानपुर प्रखंड के कानूविशनपुर गांव में भीषण आग, चार घर जलकर राख
गुरुवार की दो पार्वती 3:00 बजे दी गई जानकारी के अनुसार खानपुर प्रखंड अंतर्गत कानूविशनपुर गांव में भीषण आग लगने से चार घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में पीड़ित परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो गया, जिससे वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी गहरे सदमे में हैं।