बहल: लोहारू में ओपीएस बहाली संघर्ष समिति के कर्मचारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर सामूहिक लड़ाई लड़ने का किया आह्वान
Bahal, Bhiwani | Feb 9, 2024 OPS बहाली संघर्ष समिति ने बैठक कर सरकार से सामूहिक लड़ाई लड़ने का आह्वान किया है। इसके लिए OPS संघर्ष समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाया और आगामी 11 फरवरी को जींद में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति को तैयार किया। इस मौके पर पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के साथ विभिन्न विभागों के पुरानी पेंशन लेने वाले कर्मचारियों ने सामूहिक लड़ाई का आह्वान किया है।