बहल: लोहारू सब्जी मंडी भूमि क्षेत्र मामले में न्यायालय ने लगाया शिक्षा विभाग पर 20 हजार जुर्माना
Bahal, Bhiwani | Feb 7, 2024 लोहारू में नगर के बीचो बीच बनी सब्जी मंडी क्षेत्र की भूमि के स्वामित्व के मामले में लोहारू न्यायालय ने आदेश पारित करते हुए शिक्षा विभाग को मामले में अनावश्यक देरी करने का दोषी मानते हुए 20 हजार रुपये एसडीएलसी में जमा करवाने के निर्देश दिए है तथा शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए सभी एतराज खारिज कर दिए है।