हरदोई: टड़ियावां के सिकरोहरी के पास सीतापुर रोड पर बोलेरो वाहन ने अधेड़ व 3 बच्चों को रौंदा, अधेड़ की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2024 शुक्रवार सुबह टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकरोहरी गांव के पास सीतापुर रोड पर बोलेरो ने अधेड़ व 3 बच्चों को रौंद दिया जिसमें अधेड़ की मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बोलेरो के ड्राइवर को बंधक बना लिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंधक ड्राइवर को छुड़ाया है। पुलिस विधिक कार्यवाई कर रही है।कार में श्रद्धालु सवार थे और नैमिषारण्य से लौट रहे थे।55 वर्षीय बलराम की मौत हुई है।