हरदोई: सकरौली गांव में बच्चों के विवाद में हरिपाल,गुड्डू व रामबेटी ने सुनीता को पीटा,गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2024 लोनार थाना क्षेत्र के सकरौली गांव में बच्चों के हुए विवाद के बाद बात इतनी बढ़ गई की पड़ोस के ही रहने वाले हरिपाल गुड्डू व उसकी पत्नी रामबेटी ने सुनीता पत्नी जोगराज को जमकर पीट दिया।इस पिटाई में सुनीता को गंभीर चोटें आई है।जिसको परिजनों द्वारा हरदोई के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसका उपचार किया जा रहा है।