हरदोई: बेहटा गोकुल क्षेत्र में 7 साल के बच्चे से कुकर्म की कोशिश व विरोध करने पर काटी गर्दन, भेजा गया मेडिकल परीक्षण के लिए
Hardoi, Hardoi | Jun 7, 2024 थाना बेहटा गोकुल इलाके में एक 7 साल के बच्चे के साथ गांव के ही एक लड़का बाग में खींचकर ले गया और बच्चे के साथ कुकर्म की कोशिश की।जब बच्चे ने इस घटना का विरोध किया तो आरोपी ने बच्चे के गले पर ब्लेड से हमला कर उसकी गर्दन काट दी। परिजनों ने बच्चे का उपचार कराया और पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।