बिजनौर: बिजनौर जिला अस्पताल बना चोरों का अड्डा, बाइक चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
Bijnor, Bijnor | Jun 27, 2026 बिजनौर जिला अस्पताल अब चोरों का अड्डा बन चुका है। आय दिन दवाई लेने आए मरीजों की अस्पताल से बाइके चोरी हो रही है। शनिवार सुबह 10:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिसमें एक बाइक चोर बाइक चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। अस्पताल में भारी भरकम सुरक्षा के बावजूद भी आए दिन चोरी की घटनाएं सामने आ रही है।