मेरठ: परतापुर में महिला के सामने घर में घुसा चोर, दिनदहाड़े 15 हजार कैश और लाखों के जेवर चुराकर भागा, पड़ोसी युवक पर शक
Meerut, Meerut | Jan 30, 2025 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक बेहद साहसिक चोरी की घटना सामने आई है। सेक्टर दो में एक चोर ने दिनदहाड़े घर में घुसकर लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना उस समय हुई जब घर की महिला वहीं मौजूद थी।